Lipid Profile Test In Hindi : कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स की जांच का महत्वपूर्ण परीक्षण

ओवरऑल हेल्थ को बनाए रखने के लिए हार्ट का हेल्दी रहना सबसे महत्वपूर्ण है। यह जानने के लिए कि आपका हार्ट हेल्दी है या नहीं, समय-समय पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है। इसकी मदद से जांचा जाता है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, और दूसरे लिपिड्स की लेवल कितना हैं। ये सभी तत्व आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के जरिए यह पता चलता है कि आपके ब्लड में फैट या वसा की कितनी मात्रा है। वसा हमारे शरीर में कई अलग-अलग रूपों में मौजूद होती है, और इन सभी रूपों की माप को ही लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कहते हैं। यदि आपके परिवार में हृदय रोग का इतिहास है या आप अधिक उम्र के हैं, तो इस टेस्ट को नियमित रूप से करवाना ज्यादा जरूरी हो जाता है। आगे Lipid Profile Test in Hindi में हम और विस्तार से जानेंगे। 

Lipid Profile Test Kya Hota Hai?

What is Lipid Profile Test in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं तो, यह परीक्षण आपके स्वास्थ्य को बेहतर तरीके से मॉनिटर करने का एक साधन है। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में मापे जाने वाले प्रमुख लिपिड प्रतिशतों की सूची :

  1. टोटल कोलेस्ट्रॉल (Total Cholesterol): यह आपके रक्त में मौजूद कुल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को मापता है, जिसमें LDL, HDL, और VLDL शामिल होते हैं। यह आपके दिल की सेहत के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान करता है।
  2. लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कोलेस्ट्रॉल: इसे अक्सर "खराब" कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है क्योंकि उच्च स्तर पर यह धमनियों में जमा हो सकता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। LDL का स्तर जितना कम हो, उतना बेहतर माना जाता है।
  3. हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) कोलेस्ट्रॉल: इसे "अच्छा" कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है क्योंकि यह LDL कोलेस्ट्रॉल को धमनियों से हटाकर लिवर तक पहुंचाता है, जहां इसे समाप्त कर दिया जाता है। HDL का उच्च स्तर दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।
  4. ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides): ये एक प्रकार की वसा होती है जो भोजन से मिलती है और शरीर में ऊर्जा के रूप में संग्रहित होती है। उच्च ट्राइग्लिसराइड स्तर दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है।
  5. वेरी लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (VLDL) कोलेस्ट्रॉल: यह भी "खराब" कोलेस्ट्रॉल के रूप में माना जाता है और यह ट्राइग्लिसराइड्स का मुख्य वाहक होता है। VLDL का उच्च स्तर धमनियों में प्लाक का निर्माण कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल की सामान्य मात्रा (Cholesterol Normal Range)

  • कुल कोलेस्ट्रॉल: 200 mg/dL से कम
  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल: 100 mg/dL से कम
  • एचडीएल कोलेस्ट्रॉल: 60 mg/dL से अधिक
  • ट्राइग्लिसराइड्स: 150 mg/dL से कम

एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की सामान्य मात्रा (HDL Cholesterol Normal Range In Hindi)

एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को "अच्छा" कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। इसकी सामान्य मात्रा है:

  • पुरुषों के लिए: 40 mg/dL से अधिक
  • महिलाओं के लिए: 50 mg/dL से अधिक

एलडीएल टेस्ट (LDL Test)

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को "बुरा" कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। एलडीएल टेस्ट आपके ब्लड में कम घनत्व (low-density) वाले लिपोप्रोटीन (LDL) की मात्रा को मापता है। एलडीएल का लेवल जितना कम होगा, उतना ही बेहतर है। एलडीएल के सामान्य स्तर:

  • 100 mg/dL से कम: उत्तम
  • 100-129 mg/dL: लगभग उत्तम
  • 130-159 mg/dL: सीमा से ऊपर
  • 160-189 mg/dL: उच्च
  • 190 mg/dL और उससे अधिक: बहुत उच्च

TC HDL Ratio in Hindi 

टीसी-एचडीएल अनुपात कुल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के बीच की  तुलना है। ये कुछ इस तरह मापा किया जाता है:

टीसी-एचडीएल अनुपात = कुल कोलेस्ट्रॉल / एचडीएल कोलेस्ट्रॉल

एक स्वस्थ इंसान के लिए ये रेश्यो 3.5 से कम होना चाहिए। हाई रेश्यो हृदय रोग के बढ़े हुए जोखिम का संकेत हो सकता है।

Triglycerides Kitna Hona Chahiye?

ट्राइग्लिसराइड्स रक्त में पाए जाने वाले वसा के एक प्रकार हैं। स्वस्थ इंसान के लिए ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल 150 mg/dL से कम होना चाहिए। 

ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल इस प्रकार है:

  • सामान्य: 150 mg/dL से कम
  • सीमा से ऊपर: 150-199 mg/dL
  • उच्च: 200-499 mg/dL
  • बहुत उच्च: 500 mg/dL या उससे अधिक

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट की तैयारी

Lipid Profile Test Hindi में हम टेस्ट के लिए कौन सी तैयारियां करनी पड़ती हैं जानेंगे - 

  • टेस्ट से पहले 9-12 घंटे तक कुछ न खाएं या पिएं (केवल पानी की अनुमति है)।
  • शराब का सेवन न करें।
  • कसरत से बचें।
  • अपने डॉक्टर को बताएं कि आप कौन सी दवाएं ले रहे हैं।

स्वस्थ लिपिड प्रोफाइल के लिए जीवनशैली में बदलाव

अपने लिपिड प्रोफाइल को स्वस्थ रखने के लिए, आप जीवनशैली परिवर्तन कर सकते हैं जैसे - 

  • संतुलित आहार लें: आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और स्वस्थ वसा का सेवन करना शामिल है। ये आहार आपको जरूरी तत्व देता है और आपके शरीर के लिपिड प्रोफाइल को संतुलित रखने में मदद करता है।
  • नियमित व्यायाम करें: सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की व्यायाम करना शामिल है। ये आपके हृदय और सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और वसा को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
  • धूम्रपान छोड़ दें: धूम्रपान आपके एचडीएल यानि कि अच्छा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए इसे बचना बेहतर है।
  • शराब का सेवन सीमित करें: अधिक मात्रा में शराब का सेवन आपके ट्राइग्लिसराइड्स (एक प्रकार के लिपिड) के स्तर को बढ़ा सकता है, जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। सेहत के लिए शराब का सेवन को सीमित रखना बेहतर है।
  • स्वस्थ वजन बनाए रखें: ज्यादा वजन एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स (अन्य लिपिड्स) के स्तर को बढ़ा सकता है। स्वस्थ वजन को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार का पालन करना जरूरी है।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में मापे जाने वाले प्रमुख लिपिड प्रतिशतों की सूची

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कितनी बार करवाना चाहिए?

उत्तर: सामान्यतः नौजवान व्यक्तियों को हर 4-6 साल में एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना चाहिए। हालांकि, यदि आप उच्च जोखिम में हैं, तो आपका डॉक्टर अधिक नियमित परीक्षण की सलाह दे सकता है।

  1. क्या लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के लिए खाली पेट रहना जरूरी है?

उत्तर: हां, सही रिजल्ट के लिए टेस्ट से पहले 9-12 घंटे तक कुछ नहीं खाए ये जरूरी है।

  1. एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को "बुरा" कोलेस्ट्रॉल क्यों कहा जाता है?

उत्तर: एलडीएल कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों (arteries) की दीवारों पर चिपक सकता है। ये चिपकना धीरे-धीरे बढ़ता जाता है, जिससे नसें संकरी हो जाती हैं। इससे खून का बहाव कम हो जाता है और दिल को काम करने में मुश्किल होती है। इसी वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

  1. एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के कुछ तरीके क्या हैं?

उत्तर: नियमित व्यायाम, स्वस्थ वजन बनाए रखना, धूम्रपान छोड़ना, और स्वस्थ वसा का सेवन करना एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

  1. ट्राइग्लिसराइड्स के उच्च स्तर के क्या कारण हो सकते हैं?

उत्तर: मोटापा, फिजिकल एक्टिव, धूम्रपान, ज्यादा शराब का सेवन, और अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को बढ़ा सकते हैं।

About the Author

Dr. Satish Madiraju, a renowned cardiologist is passionate about consumer heart health and is on a mission to prevent a million heart attacks. He shares his expertise not only on heart health but also on leadership, digital health, and improving patient experience.
Share this post
Aware App Icon
Download Aware: The #1 health app for a strong and healthy heart.
Post questions or comments
Thank you! Your submission has been received!
Oops! Something went wrong while submitting the form.
0 Comments
Author Name
Comment Time

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Suspendisse varius enim in eros elementum tristique. Duis cursus, mi quis viverra ornare, eros dolor interdum nulla, ut commodo diam libero vitae erat. Aenean faucibus nibh et justo cursus id rutrum lorem imperdiet. Nunc ut sem vitae risus tristique posuere. uis cursus, mi quis viverra ornare, eros dolor interdum nulla, ut commodo diam libero vitae erat. Aenean faucibus nibh et justo cursus id rutrum lorem imperdiet. Nunc ut sem vitae risus tristique posuere.

ReplyCancel
Delete
Author Name
Comment Time

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Suspendisse varius enim in eros elementum tristique. Duis cursus, mi quis viverra ornare, eros dolor interdum nulla, ut commodo diam libero vitae erat. Aenean faucibus nibh et justo cursus id rutrum lorem imperdiet. Nunc ut sem vitae risus tristique posuere. uis cursus, mi quis viverra ornare, eros dolor interdum nulla, ut commodo diam libero vitae erat. Aenean faucibus nibh et justo cursus id rutrum lorem imperdiet. Nunc ut sem vitae risus tristique posuere.

ReplyCancel
Delete